
Savage meaning in Hindi | Savage meaning | ( A to Z full information about this topic in Hindi only at www.jankariabhindime.com )
नमस्कार दोस्तों,
आपका स्वागत है जानकारी अब हिंदी में के एक और जानकारी से भरे आर्टिकल में।
आजकल सोशल मीडिया में और अन्य जगह लोग Savage (सैवेज) शब्द का उपयोग खूब कर रहे है,
आपने भी किसी को Savage (सैवेज) शब्द का उपयोग करते देखा या पढ़ा होगा।
Table of Contents
Savage meaning in Hindi
नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा Savage (सैवेज) शब्द का सटीक अर्थ कुछ सरल दृष्टान्त के साथ।
सैवेज शब्द का अर्थ क्या होता है ?
हिंदी शब्दकोश के मुताबिक Savage (सैवेज) शब्द का अर्थ बर्बर, जंगली, अशिष्ट, निर्दय या असभ्य-मनुष्य होता है।
समझे, सैवेज शब्द का अर्थ योग्य उदाहरणों के साथ !
अति क्रूर लोगो के लिए सैवेज शब्द का उपयोग होता है।
जैसे की, हिटलर एक क्रूर आदमी था (Hitler was a savage man)।
कई बार असभ्य और अशिष्ट मनुष्य या व्यक्ति के प्रति भी सैवेज शब्द का उपयोग होता है।
जैसे की, अजय बहुत ही अशभ्य लड़का है (Ajay is a very savage boy)।
किसी निर्दय व्यक्ति या उसके हिंसक कृत्य के लिए भी सैवेज का उपयोग होता है। जैसे की, निर्दय गाड़ी वाले ने सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगो को कुचल डाला
(A savage driver crushed the innocent people running on the road)।
ज्यादातर जंगली जानवरों के सन्दर्भ में सैवेज शब्द का प्रयोग किया जाता है।
Savage meaning in hindi सोशल मीडिया के सन्दर्भ में अर्थ।
किसी भी व्यक्ति के प्रति Savage (सैवेज) शब्द का उपयोग करना उस व्यक्ति के लिए अपमानजनक होता है, लेकिन आपने कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म
जैसे की Facebook, Instagram, Twitter आदि पर लोगो को किसी अच्छे व्यक्ति के प्रति भी सैवेज शब्द का उपयोग करते देखा या सुना होगा।
यहाँ पर मैं आपको बता दू की, सोशल मीडिया के सन्दर्भ में कई बार सैवेज शब्द का उपयोग किसी व्यक्ति या उसके कार्य की प्रशंसा करने के लिए होता है।
ज्यादातर लोग उस व्यक्ति के लिए इसका उपयोग करते है जिसने अपने जीवन में कुछ साहस भरा कार्य किया हो ।
जैसे की, साहसी बच्चे ने अपने भाई को गुंडों के हाथ से छुड़वाया या कर्नल
सूरज सिंह को युद्ध में साहस भरे कार्य के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया, इत्यादि।
तो दोस्तों, आशा करते है आपको Savage (सैवेज) का अर्थ जरूर समझ में आ गया होगा।
ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
धन्यवाद।
Leave a Reply